प्रतापगढ़: शहर के मीरा भवन स्थित वैष्णव ट्रेडर्स पर GST विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने की छापेमारी, हड़कम्प
शहर के मीरा भवन स्थित वैष्णव ट्रेडर्स पर मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे GST विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापेमारी किया। इसके बाद दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। बताया जा रहा है कि वैष्णव ट्रेडर्स पान मसाले का व्यापार करते हैं और बिना बिल के ही लोगों को माल की सप्लाई करते हैं। इस मामले की शिकायत कुछ ग्राहकों द्वारा की गई थी जिसके बाद ही टीम ने जांच की।