पटना ग्रामीण: सदन में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अनुपूरक बजट पेश किया, विधानसभा अध्यक्ष विपक्षी विधायकों पर हुए नाराज़
भारी हंगामा के बीच बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अनुपूरक बजट पेश किया। वहीं सदन के पहले दिन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी नेताओं ने हंगामा शुरु कर दिया। विपक्षी विधायकों के हंगामे को देख विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव गुस्से में आ गए। उन्होंने विपक्षी विधायकों को बैठने को कहा।