सरधना: सरूरपुर से ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, वांछित की तलाश में जुटी पुलिस
सरूरपुर थाना पुलिस ने ऐसे चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगी हेतु फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराते थे पकड़े गए चारों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 3 मोबाइल फोन व 06 बैंक पासबुक भी बरामद करने का दावा किया है। सोमवार को प्रेस नोट जारी करते हुए थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि थाना पुलिस सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है