पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शनिवार देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते देखा और पिटाई शुरू कर दी।