कसरावद: बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
आदर्शों पर चलने और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प
क्रांति सूर्य एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वें शहादत दिवस पर ग्राम ओटा बड़गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजजनों ने बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई तथा उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर