बड़ौत: रमाला गांव से 17 वर्षीय युवती 11 दिन से लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा उचित इनाम
Baraut, Bagpat | Aug 14, 2026 ग्राम व थाना रमाला जनपद बागपत से एक 17 वर्षीय युवती अपने घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन के उपरान्त भी युवती का कोई पता नहीं चल सका है। जितेन्द्र पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना रमाला जनपद बागपत ने रमाला थाने में तहरीर दी कि उसकी बेटी 3 अगस्त को समय करीब 6 बजे शाम को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। मामले में थाना रमाला पर मुकदमा दर्ज किया गया