झांसी: गुरसराय में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को 3 साल की जेल, कोचिंग से घर लौटते वक्त पकड़ा था हाथ
Jhansi, Jhansi | Jun 29, 2025 झांसी में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोर्ट ने तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 6 हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया गया। नहीं देने पर आरोपी को 2 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नेयाज अहमद अंसारी ने शनिवार को सुनाया है।