झांसी: झांसी के भोजला गांव में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत, 6 घंटे तक झाड़-फूंक और देसी इलाज कराते रहे
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 झांसी में सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेत में चारा काटते वक्त उनको हाथ में सांप ने डस लिया था। परिजन करीब 6 घंटे तक झांड़-फूंक और देसी इलाज के चक्कर में फंसे रहे। तब तक जहर पूरे शरीर में फैल गया। तबीयत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज लाए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरा मामला सीपरी बाजार के भोजला गांव का है।