झांसी: झांसी के भाजपा जिला कार्यालय में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा का भव्य स्वागत हुआ
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा का शनिवार रात करीब 8:30 बजे झांसी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमुना प्रसाद कुशवाहा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।