झांसी: रक्सा के ग्राम गेवरा में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की हुई मौत, किसान को हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग की
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गेवरा में बीती रात हुई जोरदार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दो भैंसों की मौत हो गई। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेवरा निवासी किसान चैन सिंह पुत्र सीताराम की भैंसें रात में घर के बाहर नीम के पेड़ से बंधी हुई थी। बिजली गिरने से भैंसों की मौत हो गई।