झांसी: झांसी विद्युत लोको शेड में कवच सुरक्षा प्रणाली कार्य का शुभारंभ, 160 लोको में लगाया जा रहा कवच सिस्टम
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 विद्युत लोको शेड, झांसी में भारतीय रेलवे द्वारा विकसित स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का शुभारंभ कर दिया गया है। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में लोको शेड के पहले कवच सिस्टम का कार्य संपन्न किया गया। इसके साथ ही विद्युत लोको शेड में 600 मीटर के टेस्ट ट्रैक और टेस्टिंग रूम “कवच परिसर” का अनावरण भी डीआरएम ने किया है।