झांसी: उल्दन पुलिस ने ग्राम बिजना मवई रोड पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹15 हजार बरामद
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2025 झांसी के उल्दन थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 15,000 नकद व ताश के पत्ते बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उल्दन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम बिजना मवई रोड पर रवि के खोखे के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार किया।