छिंदवाड़ा: कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर थाने के सामने धरने पर युवती
छिंदवाड़ा में कार्रवाई की मांग को लेकर युवती परिवार के साथ कोतवाली थाने के सामने रातभर धरने पर बैठी रही। युवती ने युवा मोर्चा नेता योगेंद्र राणा, श्रद्धा पटेल समेत पांच लोगों पर घर पहुंचकर अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि घटना CCTV कैमरों में कैद है। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन युवती धरने से नहीं उठी।
#Chhindwara #MPNews #BreakingNews #Police #HKNews #Seoni #MadhyaPradesh
Chhapara, Seoni | Sep 28, 2026