CM मोहन यादव ने अपने पैतृक मकान से शुरू कराया सड़क चौड़ीकरण
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेती चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने पैतृक मकान को तोड़ने की कार्रवाई से इस विकास कार्य की शुरुआत कराई।
खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस कार्य पर राज्य शासन द्वारा करीब 9.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
सिंहस्थ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य है।
#Ujjain #MohanYadav #RoadWidening #Simhastha #MPNews #HKNewsSeoni
Chhapara, Seoni | Sep 27, 2026