NH-44 पर बड़ा हादसा, टमाटर से भरी पिकअप पलटी
छपारा। नेशनल हाईवे-44 पर छपारा वैनगंगा बायपास ब्रिज के ऊपर मध्य रात्रि करीब 12 बजे टमाटर से भरी पिकअप वाहन क्रमांक MP 28 JP 4947 अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही आपदा मित्र आशीष बरमैया मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में मदद की। हादसे में घायल पिकअप चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक की पीठ में कांच गड़ा हुआ था, जिसे सावधानीपूर्वक निकालकर फर्स्ट एड दिया गया और इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में समय पर मदद मिलने से घायल चालक को तत्काल उपचार मिल सका। Rajneesh Harvansh Singh SEONI Police
#chhapara #seoni #VIRALVIDE #LOCALNEWS #INDIANPOLITICIAN #SEONIKHABR #DAILYNEWS
Chhapara, Seoni | Sep 28, 2026