ब्रेकिंग न्यूज़: संजय सरोवर (भीमगढ़) बाँध के खुले गेट, वैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा पानी
📍 सिवनी (मध्य प्रदेश)
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बाँध) के गेट खोल दिए गए हैं।
* जलस्तर: बाँध का जलस्तर 519.38 मीटर तक पहुँचने के बाद अतिरिक्त पानी की निकासी का निर्णय लिया गया।
* गेट की स्थिति: बाँध के गेट क्रमांक 5 और 6 को कुल 0.60 मीटर (क्रमशः 0.30 - 0.30 मीटर) खोला गया है।
* जल निकासी: वैनगंगा नदी में लगभग 3,382 क्यूसेक (96 क्युमेक्स) की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।
* अलर्ट जारी: प्रशासन ने सिवनी, बालाघाट, गोंदिया और भंडारा जिले के कलेक्टरों व संबंधित विभागों को सूचना देकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
⚠️ अपील: वैनगंगा नदी के निचले तटीय क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण व नागरिक नदी के जलप्रवाह से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। Collector Office Seoni SEONI Police Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun
Chhapara, Seoni | Sep 26, 2026