गुरूर: गुरुर ब्लॉक में जल स्तर गिरने से पेयजल और निस्तारी की समस्या बढ़ी, वन क्षेत्रों में स्थिति गंभीर
Gurur, Balod | May 9, 2026 मई माह की 40 डिग्री वाली भीषण गर्मी में चारा पानी नहीं मिलने के कारण नीलगाय, भालू, तेंदुआ, जंगली सूअर जैसे अन्य प्राणी रहवासी क्षेत्र की ओर आने लगा है। क्षेत्र के जंगलो मे पानी नही मिलने के कारण वन्य प्राणियो की पूर्व मे मौते भी हो चुकी है। वर्तमान समय में क्षेत्रवासियों तथा वन्य प्राणियों को भीषण जल संकट से गुजरना पड़ रहा है।