बदायूं
नेवी मर्चेंट के घर का ताला तोड़कर नकदी जेवर सहित लगभग 25 लाख की चोरी
बदायूं के सिबिल लाइन थाने की मंडी चौकी क्षेत्र का मामला है जहां मोहल्ला राज नगर में एक नेवी मर्चेंट के बंद घर का ताला तोड़कर सेफ में रखी नकदी ब जेवरात चोरी हो गए, पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे तलाश कर रही है, ताकि चोरों का सुराग लग सके वहीं परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं
वीओ - बदायूं में बडती चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, ताजा मामला मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला राज नगर महिर्षि विद्या मंदिर के पीछे का है, जहां गत चार साल से नेवी मर्चेंट सतीश पाल का मकान है जिसमें पिछले 4 साल से सतीश पाल की पत्नी
नीलम पाल अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं जिनका पैतृक गांव
प्रहलाद पुर थाना कुंवर गांव है पति नेवी मर्चेंट क्लास 4 आफीसर, जामनगर, तीन महीने पहले छुट्टी से बापिस ड्यूटी चले गये थे,
घटना 23 /24 की रात नवंबर की रात में पत्नी बच्चों को लेकर मेला ककोडा गई थी वहीं घर पर ताला तोड़कर चोरी हो गई,
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो लोग दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने ने पहले लाइट तोडी फिर बाहर के गेट का ताला तोड दिया अंदर कमरे का भी ताला तोड दिया कमरे में रखी सेफ का लाकर तोड कर दो जोडी झाले दो चैन चार अंगूठी, मंगलसूत्र, बच्चों की दो चैन सोने के और चांदी का कमर बंद दो जोड़ी पायल आदि लगभग लगभग बीस लाख का जेबर 50 हजार कैश एक गोलक जिसमें लगभग 30-40 हजार रुपए, आदि चोरी कर लेगये, चोरी की तहरीर मंडी चौकी पर दे दी है, परिवार पुलिस की कार्रवाई पर ढिलाई बरतने का आरोप लगा रहा है,
बाइट - नीलम पाल गृहस्वामिनी
Budaun, Budaun | Nov 25, 2026