कोईलवर: कोईलवर सोन नदी तट स्थित पिकनिक स्पॉट पर जुटे लोग, नए साल 2025 का गर्मजोशी से पिकनिक के साथ किया स्वागत
बुधवार को सुबह 9:00 से लेकर शाम के 5:30 तक कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में नव वर्ष का स्वागत काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कहीं लोग पिकनिक मना कर स्वागत किया तो कहीं क्षेत्र के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, संपन्नता, स्वास्थ्य, विकास आदि के मन्नतें मांगे। लोगों ने अपनी पसंदीदा स्थल पर साल के प्रथम दिन पिकनिक के साथ नए साल का किया स्वागत