कोईलवर: कुल्हडिया गांव के समीप दो कार और एक ऑटो में हुई टक्कर, ऑटो चालक हुआ घायल
कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव के समीप बक्सर पटना फोरलेन पर दो कार तथा एक ऑटो के जबरदस्त टक्कर में ऑटो चालक घायल हो गया। घायल ऑटो चालक आरा कर्मनटोला निवासी शैलेंद्र कुमार ने बुधवार की शाम 5:00 बजे घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दो कार टकराते हुए मेरे ऑटो से टकरा गई। इस दौरान मेरा हाथ पूरी तरह से टूट गया। स्थानीय लोगों ने इलाज करवाया।