हरलाखी: मनहरपुर गांव में महिला के साथ मारपीट, हरलाखी प्रखंड के उपप्रमुख के पति समेत अन्य पर मामला दर्ज
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के उपप्रमुख पति व मनहरपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव, धर्मेंद्र दास, संतोष सहित अन्य पर एक महिला से मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शुक्रवार की शाम पांच बजे बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।