हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार दो नेपाली युवकों को जेल भेजा
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना पुलिस ने नशीली व प्रतिबंधित दवा व बाइक के साथ गिरफ्तार दो नेपाली युवक धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल् भेज दिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बुधवार कि शाम चार बजे देते हुए बताया कि पियरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने दोनो को इंडो नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार कर हरलाखी पुलिस को सौपा था।