हरलाखी: बिशौल में सीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत तीन करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक सुधांशु शेखर ने किया शिलान्यास
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत बिशौल गांव में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब तीन करोड़ की लागत से बनने वाली बिशौल से कमलापतपट्टी सड़क का शिलान्यास हरलाखी विधानसभा के जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने किया। इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, रणवीर सिंह, युगल किशोर यादव, रौशन नायक सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।