हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने 150 बोतल शराब और बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना पुलिस ने उमगांव कलना मुख्य सड़क से 150 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। हरलाखी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने गुरुवार दिन के एक बजे बताया गिरफ्तार धंधेबाज बासोपट्टी थाना के चानन गांव निवासी उदय कुमार पासवान बताये गये है। पुलिस इस मामले केस दर्ज कर ली है।