सहजनवा: अमटौरा में नलकूप पाइप खराब होने से धान रोपाई रुकी, अधिकारी बोले- किसान खुद लगवाएं पाइप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक के अमटौरा गांव में सरकारी नलकूप संख्या 2NGG का मुख्य पाइप डेढ़ महीने से खराब है। इससे धान की रोपाई का काम ठप हो गया है। अधिकारियों की कथित लापरवाही से परेशान किसानों ने शाम करीब 4 बजे नलकूप स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।