कोईलवर: महादेव चक सेमरिया के एक विद्यालय में चंदा पंचायत के मुखिया के उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई रविदास जयंती
शनिवार को कोईलवर प्रखंड के महादेव चक सेमरिया एक विद्यालय में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती चंदा पंचायत के मुखिया की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सी पी चक्रवर्ती ने किया। मंच संचालन मानवाधिकार आयोग के कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने की। इस कार्यक्रम में कवियों ने संत रविदास की जयंती पर कविता के माध्यम से खूब तालियां बटोरी।