कोईलवर: पचैना मे विशाल भंडारे के साथ पांच दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का हुआ समापन
कोईलवर प्रखंड के पचैना गांव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ किया गया। यज्ञ समिति के द्वारा बताया गया कि शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को कलश यात्रा के साथ किया गया था। आज शुक्रवार को विशाल भंडारे में दूर दराज से आए संत महात्माओं के साथ-साथ लगभग 10000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किये।