कोईलवर: आरा छपरा फोरलेन 64 वा बालू घाट के समीप ट्रक खलासी को अपराधियों ने मारी गोली 6 ट्रक से किये लूटपाट
आरा छपरा फोरलेन कोईलवर थाना क्षेत्र के 64 वा बालू घाट के समीप 10 की संख्या में अपराधियों ने आधा दर्जन ट्रैकों से किये लूटपाट। वही लूटपाट का विरोध करने पर ट्रक खलासी मधुबनी जिला के सकरी गांव निवासी रामखेलावन पासवान के 28 वर्षीय पुत्र रामदेव पासवान को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।