कोईलवर: नारायणपुर बधार में अज्ञात बदमाश ने शौच जा रहे बुजुर्ग को मारी गोली कोईलवर PHC से सदर अस्पताल आरा रेफर
गुरुवार को कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के बाधार में शौच जा रहे नारायणपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामधारी राय के पुत्र जवाहर राय को बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद बुजुर्ग जख्मी हो गया।आनंन फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से आरा रेफर कर दिया गया। मामले की जांच में कोईलवर थाना पुलिस जुट गई है।