कोईलवर: बिशनपुर सोन नदी किनारे से चांदी थाना पुलिस ने 75 लीटर शराब को किया जप्त दो शराब कारोबारी गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर बिशनपुर सोन नदी के किनारे से चांदी थाना की पुलिस ने 75 लीटर महुआ शराब को जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी पप्पू चौधरी महुआर पटना तथा नंदलाल साह कोशिहान चांदी का रहने वाला है पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। उपरोक्त जानकारी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने दी।