कोईलवर: झलकू नगर के पास कोईलवर थाना और खनन विभाग की संयुक्त छापेमारी में 21 ओवरलोड बालू लदे वाहन जप्त
कोईलवर थाना क्षेत्र कोईलवर छपरा फोरलेन झलकू नगर के पास से कोईलवर थाना तथा खनन विभाग के द्वारा संयुक्त छापेमारी में 15 ओवरलोड ट्रैक्टर 3 ओवरलोड ट्रक और तीन बिना चालान के ट्रक को जप्त किया गया है। सभी वाहनों को जप्त कर खनन विभाग के द्वारा पार्किंग में लगाया गया है। तीन वाहनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की गाड़ी देखकर सभी चालक वाहन छोड़ फरार हो गए।