भीरा में अतिक्रमण हटाने पहुंची भारी पुलिस फोर्स, कुछ लोगों ने खुद हटाना शुरू किए मकान
भीरा-खीरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर भीरा कस्बे में लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की भारी फोर्स मौके पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के संबंध में जिले के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।
अतिक्रमण हटाने के लिए पलिया, गोला सहित अन्य तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 8 क्षेत्राधिकारी, 12 प्रभारी निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षक, 200 मुख्य आरक्षी, 100 आरक्षी और 10 यातायात आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर सर्विस की 10 गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं।
प्रशासन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कुछ लोगों ने अपने घर और मकान स्वयं हटाने शुरू कर दिए हैं। मौके पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिन लोगों के मकान/निर्माण अतिक्रमण की कार्रवाई की जद में आ रहे हैं, उनमें से कुछ लोगों को 3 डिसमिल का आवासीय पट्टा भी दिया गया है। इससे पूर्व भी संबंधित लोगों को आवासीय पट्टा दिए जाने की बात सामने आई है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भीरा कस्बे में भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। #paliakalankheri #followers #news #highlights