लखीमपुर-
भीरा कस्बे में आज हटेगा अतिक्रमण, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है
राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर भीरा कस्बे में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है, आज भीरा कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होने जा रही है, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है,
अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्राधिकारी 8, प्रभारी निरीक्षक 12, उप निरीक्षक 50, मुख्य आरक्षी 200, आरक्षी 100 और यातायात आरक्षी 10 तैनात रहेंगे, इसके अलावा अग्निशमन विभाग की 10 गाड़ियां भी मौके पर रहेंगी,
भारी प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंच गया है