पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में चार दिन से चल रहे विवाद ने शुक्रवार सुबह खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि इदरीश ने घर के सामने रहने वाले सफाईकर्मी अखिलेश को गोली मार दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर भी गोली चला ली।
इदरीश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पेट में गोली लगने से अखिलेश गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को इदरीश पर अखिलेश की 20 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था। 17 सितंबर को युवती बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों में तनाव था।
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
#LakhimpurKheri #LakhimpurNews #UPNews #BreakingNews #CrimeNews