शिंकुला टॉप पर बर्फबारी में फंसे पर्यटकों एवं बाइकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू
जिला पुलिस लाहौल स्पीति
आज भारी बर्फबारी के कारण शिंकुला टॉप के पास 6–7 व्यक्तियों सहित कुछ बाइकर्स के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट शिंकुला की टीम तत्काल मौके की ओर रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
फंसे हुए बाइकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
लगभग 15–20 वाहनों को सुरक्षित रूप से जिस्पा एवं अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर वापस भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सतर्कता के साथ आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान गश्त के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
जिला पुलिस लाहौल स्पीति की पर्यटकों, यात्रियों एवं बाइकर्स से अपील है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। भारी बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
जिला_पुलिस_लाहौल_स्पीति Kullu Times Lahaul Spiti Police
Kullu, Kullu | Oct 11, 2026