महसी: बौंडी थाने की पुलिस ने अर्ध सैनिक बल के साथ क्षेत्र के दुराचारी एवं हिस्ट्रीसिटर के घर पहुंच दबिश दी।
बौंडी थानाध्यक्ष अंजनीं कुमार राय ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराते हुए बैनर बूथ खैराबाजार में पैरा मिलिट्री के साथ फ्लैग मार्च किया। साथ ही थाना क्षेत्र के दुराचारी एवं हिस्ट्रीसिटर के घर पहुंच कर दबिश दी। एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने कहा क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। उपद्रव करने वालो पर कार्यवाही होगी