महसी: भौंरी गांव में विधवा महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।
बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव निवासी जामिला पत्नी हैदर अली उम्र करीब 32 वर्ष ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए मृतका के मायके में भी घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची फारेसिंक टीम ने घटना की गहनता से जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही।