महसी: महसी तहसील क्षेत्र में आचार संहिता पालन में जुटा प्रशासन, जेसीबी मशीन से होर्डिंग और बैनर पोस्टर उतरवाया।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दिए जाने के साथ ही महसी तहसील क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं राजस्व की टीम सक्रिय हो गई। और राजनीतिक चुनावी प्रचार से संबंधी सामग्री को हटाने के लिए टीम जेसीबी मशीन के साथ पहुंची। और जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर को उतरवा दिया। सीओ महसी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।