महसी: हरदी गौरा में विधायक ने 45.46 लाख रुपए लागत के साधन सहकारी समिति के गोदाम का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।।
महसी ब्लाक क्षेत्र के हरदी गौरा ग्राम पंचायत स्थित साधन सहकारी समिति में अनाज का गोदाम बनना है। बतौर मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने साधन सहकारी समिति के गोदाम का भूमि पूजन व शिलापट्ट से परदा हटाकर शिलान्यास किया। दरअसल हरदी गौरा स्थित साधन सहकारी समिति का गोदाम जर्जर हो गया है। विधायक ने बताया की कार्यालय सहित शौचालय का भी निर्माण होगा।