महसी: बरदहा से अवैध कच्ची शराब के मामले में एक वारंटी को खैरीघाट थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
खैरीघाट थाने की पुलिस ने सोमवार को अवैध कच्ची शराब के मामले में न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि देशराज पुत्र राम भरोसे निवासी बरदहा कला को उप निरीक्षक रामप्रवेश यादव, कांस्टेबल दयानंद सिंह ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया है।