महसी: कौवा कोडरी मोड़ से हत्या कर शव फेंकने के मामले में पति-पत्नी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
रामगांव थाने की पुलिस ने हत्या कर शव को फेंकने के मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि नकुल पुत्र बवाली उम्र करीब 28 वर्ष, लाजवंती पत्नी नकुल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी तकिया को पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में शामिल बाइक, केबिल व अन्य सामान बरामद हुआ।