डुमरा: सीतामढ़ी: एसडीओ ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया, अंबेडकर विद्यालय में बच्चों के साथ भोजन किया
सीतामढ़ी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार ने डुमरा प्रखंड के पुनौरा एवं राघोपुर बखरी क्षेत्रों में चल रहे जनगणना कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना प्रगणकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।