बहराइच: बसंतपुर कालिका में आग से झुलसी महिला, हालत गंभीर
जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर कालिका में महिला घर के पास आग ताप रही थी। तभी अचानक महिला झुलस गई। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।