बहराइच: गंगापुरवा में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के गंगापुरवा के पास बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए परिजन एंबुलेंस की मदद से बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।