बहराइच: चहलारी घाट के पास सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच जारी
जिले के चहलारी घाट के पास सड़क हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।