बहराइच: राजा बौडी इलाके में सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल, इलाज जारी
जिले के राजा बौडी इलाके के पास साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क हादसे में घायल हो गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल हुआ था। जिसका इलाज जारी है।