बहराइच: बहराइच के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मियों ने निजीकरण का विरोध किया, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
बहराइच अस्पताल चौराहा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत विभाग के कर्मियों ने शनिवार को एकत्र होकर निजीकरण का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के जिला मंत्री जयनंदन मिश्रा ने बताया कि विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में एकत्र हुए विद्युत विभाग के कर्मियों ने मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा है।