बहराइच: अमृतपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार युवक को मारी ठोकर, युवक गंभीर रूप से घायल
मुर्तिहा थाना क्षेत्र के भुजिया ग्राम निवासी दयाराम पुत्र गंगाराम साइकिल से सब्जी लेने के बाद अपने घर जा रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने अमृतपुर पुलिस चौकी के पास उन्हें ठोकर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के परिजनों ने जानकारी देते हुए शनिवार शाम करीब 5:15 बजे बताया कि दयाराम को गंभीर हालत मे बहराइच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।