लखीसराय: डीएम ने किऊल नदी पर बने अस्थायी पुल का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
किऊल नदी पर बने अस्थाई पुल टूट जाने पर डीएम मिथिलेश मिश्र एडीएम सुधांशु शेखर के द्वारा रविवार की संध्या 4:30 पर निरीक्षण किया गया। अस्थाई पुल से किऊल एवं चानन प्रखंड क्षेत्र के हजारों से अधिक लोगों का आवागमन रात और दिन पुल के माध्यम से करते थे तथा अस्थाई पुल पर वाहश के गुजरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिसकी सूचना पाते ही डीएम ने निरीक्षण कर निर्देश दिया।