यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बहराइच पुलिस
की बड़ी कार्रवाई, 446 वाहनों के चालान, 6.82 लाख रुपये
का जुर्माना यातायात माह नवंबर 2026 के तहत बहराइच
यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान
चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 24 नवंबर को
जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया
गया।पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस
अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी
यातायात राज सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन
करने वाले कुल 446 वाहनों का चालान किया गया। इन
पर कुल 6 लाख 82 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया